
28 दिसम्बर। दून ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी का 137 वां धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने पार्टी के इतिहास और कांग्रेस नेताओं के बलिदानों पर प्रकाश डाला। राम कुमार चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में और आजादी के बाद आज के भारत की खूबसूरत संरचना में कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयास और बलिदान शामिल है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बलिदान कभी भुलाए नहीं जा सकते। आज के भारत की संरचना के लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी के प्रयासों पर भी पूर्व विधायक ने प्रकाश डाला। 

राम कुमार चौधरी ने कहा कि आज लोग इतने त्रस्त हो चुके हैं कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाला समय कांग्रेस का है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दया राम रेंजर, पट्टानाली के प्रधान हेमचंद, पार्षद सुरजीत चौधरी, विश्वजीत चौधरी, देव चौधरी, संजीव कौशल, सुशील कुमार शिलू, मुस्ताक मोहम्मद, अशोक चौधरी, बिंदर लेही, हैप्पी चौधरी, दिपू चक्कां, मोहन लाल, मस्त राम समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।