DNN नाहन
25 दिसम्बर। सिरमौर जिला की पांवटा साहिब पुलिस ने एक झुग्गी में नशे के कारोबार ने संलिप्त महिला को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।दरअसल पुलिस थाना पांवटा साहिब को इस संबंध में महिला द्वारा मादक पदार्थ रखने व बेचने के काम की पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शहर के वार्ड नं-1 बंगाला बस्ती नजदीक रेड एप्पल शोरुम भाटांवाली के पास शकीला पत्नी राज कुमार की झुग्गी दबिश दी। मौके पर पुलिस को महिला भी मौजूद मिली। लिहाजा इस बीच झुग्गी की तलाशी के दौरान झुग्गी के दरवाजे के साथ कमरे के अंदर फ्रीज के पास प्लास्टिक की छोटी-छोटे थैलियों में गांजा पाया गया, जो गिनने पर कुल 190 प्लास्टिक के छोटे-छोटे पैकेट भरे पाए गए। इसके अलावा एक प्लास्टिक थैली के अंदर प्लास्टिक की छोटी-छोटी कुल 94 थैलियां बरामद हुई। तोलने पर उक्त गांजा 440.21 ग्राम पाया गया। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि महिला से 440.21 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।















