जिला में 27 दिसम्बर को कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

25 दिसम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार चैधरी ने बताया कि कोविड रोधी टीके लगाए जाने बारे बताया कि 27 दिसम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा जिसका स्लाॅट बुक करने का समय 12 से 1 बजे तक का रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला में 27 दिसम्बर को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बचत भवन घुमारवीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराडी, कुठेहड़ा, हरलोग, नागरिक चिकित्साल्य बरठीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तलाई, झंडूत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऋषिकेश, कलोल, गेहडवीं, कपाहडा, मरोतन, पनौल भेडी, गाहघोरी, बुहाड़, नागरिक चिकित्सालय मार्कंडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाग्गी सुंगल, मलोखर नम्होल, छडोल, राजपुरा, भजून, उप स्वास्थ्य केन्द्र जमथल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट, उप स्वास्थ्य केन्द्र टरवाड, दबट, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, बिलासपुर तथा रौडा में टीकाकरण केन्द्र स्थापित किये गए हैं। इन टीकाकरण केन्द्र मे 10 बजे से 4 बजे तक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

News Archives

Latest News