खाई में वाहन गिरने से एक की मौत दो घायल

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

20 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में लगातार वाहन गिरने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला प्रदेश के चम्बा जिला के सलूणी के खुडी मराल में सामने आया है। यहां पर पिकअप गिरने से एक की मौत जबकि दो घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार पिकअप में ड्राइवर के साथ 3 लोग जा रहे थे। यह पिकअप अनियंत्रित होकर सीधी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए टाडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया।जबकि दूसरे का इलाज़ किहार अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20000 रुपए, गम्भीर रूप से घायलों 10000 रुपए अन्य घायल को 5000 रुपए की फौरी राहत दी।

Latest News