कमल सिंह राठौर पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए जिलाध्यक्ष

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ जिला सोलन के चुनाव रविवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौहान तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सोलन पवन पुरी की देखरेख में सपन्न हुए। इसमें कमल सिंह राठौर को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। उमेश वर्मा को महासचिव, अश्विनी कंवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दिनेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संघ के उक्त सभी पदों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है।
इस चुनावी प्रक्रिया के तुरंत बाद संघ के जिलाध्यक्ष कमल सिंह राठौर ने अपनी कार्यकारिणी में विस्तार किया। इसमें उन्होंने पवन पुरी और देवी सिंह चंदेल को मुख्य संरक्षक, दलीप वर्मा और रणजीत सिंह ठाकुर को मुख्य कानूनी सलाहकार,रणजीत सिंह कंवर और रणदीप शर्मा को मुख्य आयोजक सचिव,रामानंद शर्मा,राजेश शर्मा व सुभाष नेगी को मुख्य समन्वयक,रचना ठाकुर व अश्विनी शर्मा को मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा है।


इसी तरह किरण सूद,उषा शर्मा व सीमा चौहान मुख्य को महिला विंग की मुख्य आयोजक सचिव,कौशल्या व कोमल शर्मा को मुख्य महिला समन्वयक,देवेंद्र गुलेरियाव मोहित शर्मा संयुक्त सचिव,ओम प्रकाश कंवर,भगत राम ठाकुर को एडिटर,यशोदा नेगी,भूपचंद,हरिश कुमार,रमेश चौधरी,नरेश शर्मा व मोहन लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कमल ठाकुर,अरूण चौधरी को प्रेस सचिव,विनोद शर्मा व अनिल बदन को कानूनी सलहाकार का दायित्व सौंपा गया है।
बलवंत चंद,कमल शर्मा व राहुल कांैडल को सहायक महासचिव,अनिलशर्मा,प्रेम शर्मा,नरेश शर्मा को सलाहकार ,भूपेंद्र महंत,बलबीर,राज सिंह,जितेंद्र शर्मा व पूजा शर्मा को समन्वयक,प्रियंका शर्मा व कुमारी दीपिका को महिला विंग में आयोजित सचिव,मुकेश शर्मा,दीपप्रकाश, राकेश ठाकुर,आशीष सांख्यान व रामचंद को आयोजक सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार रोहित रोल्टा को सहायक एडिटर,लेखराम व विकास को प्रोप्रागेंडा सचिव, सुरेश शर्मा,राजशर्मा व संजीत सिंह सहायक कानूनी सलाहकार,ताराचंद को सहायक कोषाध्यक्ष, प्रमोद ठाकुर, सुनील चौहान व विशाल शर्मा को सहायक संयुक्त सचिव  बनाया गया है।

News Archives

Latest News