मैरिट आधार पर 12 वन रक्षक अस्थाई रूप से किए गए शार्ट लिस्ट  

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

06 दिसम्बर।  अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी मीरा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी वृत्त में अनुबंकध के आधार पर वन रक्षकों की भर्ती के लिए दिए गए विज्ञापन के जबाव में 677 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 391 उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षण में 23 से 24 सितम्बर,2021 तक उपस्थित हुए और 176 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा 17 नवम्बर, 2021 को आयोजित की गई थी जिसमें 127 उम्मीदवार उपस्थित हुए तथा 49 अनुपस्थित रहे। कुल 127 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवारो जिनमेंरोलनम्बर1400102,1400219,1400504,1400121,1400369,1400543,1400123,1400370,1400545,1400202,1400416 तथा 1400662 को मैरिट के आधार पर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए अस्थाई रूप से सूची में रखा गया। इन अस्थाई रूप से र्शाट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए 13 दिसम्बर, 2021 को अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमष्शी के कार्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को 15 अंकों के मूल्यांकन  से सम्बंधित कॉल लैटर में दर्शाए गए प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होना होगा। कॉल लैटर उन्हें अलग से भेजे जा रहे हैं।यदि इनमें से किसी भी उम्मीदवार को 12 दिसम्बर, 2021 से पहले कॉल लैटर नहीं प्राप्त होता है तो वह अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01902-265320 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार निर्धाेिरत तिथि को मूल्यांकन  प्रक्रिया के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उस पर आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा और उसके बाद कोई अतिरिक्त अवसर भी नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यद्यपि परिणाम तैयार करने में हर संभव सावधानी बरती गई है, अनजाने में / तकनीकी त्रुटि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, तो ऐसे में अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क शमशी के पास इसे बाद में सुधारने का अधिकार सुरक्षित है।

News Archives

Latest News