नाहन में 427 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऐसे गया दबोचा

Crime Himachal News Others Sirmaur

नाहन। शहर की गुन्नूघाट पुलिस चौकी ने संस्कृत कॉलेज के समीप एक आरोपी को 427 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में छानबीन जारी है। पुलिस को यह सफलता शनिवार देर शाम मिली।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थानीय व्यक्ति संस्कृत कॉलेज के पास अपनी गाड़ी नंबर एचपी18बी-2449 में मादक पदार्थ लेकर बैठा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली, जहां पुलिस टीम गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर से 427 ग्राम चरस बरामद की।
जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाहन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Latest News