सिरमौर में टिप्पर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

4 दिसम्बर। श्री रेणुका जी पुलिस थाना के अंतर्गत पनियाली क्षेत्र में एक टिप्पर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अमित कुमार निवासी गांव बागथन ने श्री रेणुका जी पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि यह अपना टिप्पर लेकर ददाहू से बडू साहिब की तरफ जा रहा था। इसी बीच फोन पर सूचना मिली कि पनियाली के पास एक टिप्पर गहरी खाई में गिर गया है। इसके बाद तुरंत अमित कुमार अपना टिप्पर लेकर मौके पर पहुंचा, जहां अन्य लोगों की मदद से दुर्घटना में घायल टिप्पर चालक विनोद कुमार को खाई से बाहर निकाला और ईलाज के लिए ददाहू अस्पताल ले गया। यहां डाक्टर ने चालक विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।
मामले की पुष्टि जिला के एसपी ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कारा हेतू परिजनों को सौंप दिया गया है। इस संदर्भ में अमित कुमार निवासी बागथन की शिकायत पर श्री रेणुका जी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Latest News