छठी कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

01 दिसम्बर । जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य रेनू शर्मा ने जानकारी दी है कि कक्षा छठी-2022 शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र छात्र जो अब पांचवी कक्षा में पढ़ रहें हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश में लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के दूरभाष नम्बर 01894-242110 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Latest News