कॉल सैंटर ऑपरेटिव महिलाओं के भरे जाएंगेे 60 पद    

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

27 नवम्बर। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मै0 एशिया ट्रिप हॉलीडेज प्राईवेट लिमिटेड शास्त्री नगर कुल्लू के कार्यालय में स्नातक डिग्रीधारक (सभी संकायों में) कॉल सैंटर ऑपरेटिव महिलाओं के 60 पदों को नियोक्ता द्वारा कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा। ये साक्षात्कार 30 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार अधिकारीकुल्लू के कार्यालय में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रथम माह प्रशिक्षण के दौरान 3 हजार रूपए वेतन जबकि प्रशिक्षण के बाद 7 हजार से 10 हजार रूपए तक वेतन प्लस प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

News Archives

Latest News