नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़

Politics Sirmaur

DNN नाहन

26 नवंबर। शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़ नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़ नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़ नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़ नाहन शहर के सौन्दर्यकरण में व्यय होंगे 264 करोड़ नाहन। विश्व बैंक के सौजन्य से नाहन शहर के सौन्दर्यकरण के लिए 264 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे और इस योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद अगले 8 वर्षो तक इसके रख रखाव में अतिरिक्त 159 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने एलएनटी इंजीनीयर कम्पनी के सदस्यों द्वारा आज शाम उपायुक्त कार्यालय में डीपीआर की प्रस्तुती के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इस सौन्दर्यकरण योजना के अतंर्गत नाहन शहर के आसपास की लगभग 47 किलोमीटर सडकों को विकसित किया जाएगा, जिसमें नगर परिषद की 21 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग की 12 किलोमीटर व पंचायतों की 4 किलोमीटर सडकों का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को विकसित करने के लिए लगभग 80 करोड रूपये व्यय किए जाएंगे।
डीसी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत नाहन शहर की सभी बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा और पूरे शहर में सौर उर्जा आधारित स्ट्रीट लाईटे लगाई जाएगी। इसके लिए लगभग 80 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नाहन के शहरी क्षेत्र में 73 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शहर में पार्किग की कमी के मध्यनजर शहर के अलग-अलग स्थानों पर पार्किग स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर में 10 अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक वर्षा शालिका भी बनाई जाएगी। डीसी ने कम्पनी के अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के एटीएम स्थापित करनेे के निर्देश दिए, ताकि लोगों को खेल मैदान, पार्क, अस्पताल व धार्मिक स्थलों पर सस्ते दामों पर साफ पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त शहर के शमशानघाट व कब्रिस्तान को सडक, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जोडा जाएगा और शहर में ठोस कचरा प्रबन्धन प्रणाली सहित अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाहन शहर के कालीस्तान तालाब, रानीताल तालाब व रामकुण्डी में तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा और रामकुण्डी में एक खेल मैदान बनाया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत कांशीवाला सब्जी मण्डी के पास 25 बसों की क्षमता वाले बस टर्मीनल का निर्माण किया जाएगा और नाहन शहर के अतंर्गत 6 अलग-अलग स्थानों पर सडक जक्शन का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुद्ढ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहर के सभी वार्डो में खेल मैदान, पार्क, ओपन जीम, योगा सेन्टर बनाने के लिए भी संभावनाए तलाशी जाएगी।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अध्यक्षा नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *