जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली तथा बंजार में 11 दिसम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

24 नवम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश् एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू पुरेन्द्र वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के तत्वावधान में 11 दिसम्बर, 2021 को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में दुर्घटना दावे, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से सम्बंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और चैक से लेन-देन के मामले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है व किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे लोक अदालत का भरपूर फायदा उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नम्बर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News