DNN सोलन
जिला सोलन के नौणी मे चौथी राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स जोकि 20 और 21 नवंबर को आयोजित की गई। जिसमे हिमाचल के लगभग सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला सोलन मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत के गांव देहुँ निवासी मंजू रघुवंशी ने विभिन्न दौड़ो में चार गोल्ड और हॉकी में एक गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र और जिला का नाम रोशन किया है।

मंजू रघुवंशी ने मास्टर्स गेम्स में दौड़ स्पर्धा में 5 गोल्ड मेडल हासिल किए है। जिसमें 60 वर्ष आयु वर्ग में 200 मीटर में एक गोल्ड, 400 मीटर की दौड़ में एक गोल्ड और 800 मीटर की दौड़ में एक गोल्ड मेडल लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। रिले रेस में भी अपने 60 वर्ष की आयु में अपनी टीम के लिए एक गोल्ड लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले 2018 से 50 प्लस हॉकी की टीम जो अब नेशनल और इंटरनेशनल टीम बन चुकी है। नौणी में हॉकी टीम का जो मैच हुआ उसमें भी एक गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। मंजू रघुवंशी अब 50 प्लस टीम की कप्तान है। इससे पूर्व 2018 और 19 में भी स्टेट और नेशनल में मंजू रघुवंशी दौड़ में गोल्ड मैडलिस्ट रह चुकीं हैं।















