रावी नदी में गिरने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

18 नवंबर। शहर के साथ लगते भडियां पुल के निकट रावी नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को महिला रावी नदी किनारे पानी में बहकर आई लकड़ियां लाने गई थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। भड़ियां पुल के निकट स्थानीय लोगों ने महिला को बहते हुए देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई और महिला को पानी से निकालकर मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चंबा ले आए।
यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। हालांकि पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मौत के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

News Archives

Latest News