भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत 

Himachal News Others Shimla
DNN शिमला
18 नम्बर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तकरीबन 4:25 मिनट पर भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और जनता की समस्याओं को भी सुना।
उन्होंने कहा कि शिमला आगमन पर भाजपा मुख्यालय आने का मन किया और कार्यकर्ताओं से मिलने का मन किया तो रुका नही गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री से कई प्रतिनिधमंडल मिले और ज्ञापन भी सौंपे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्या, कुसुम सदरेट, मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, चेयरमैन गणेश दत्त, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, राजेश शारदा, दिनेश शर्मा, उमेश शर्मा, ईश्वर रोहल, अनुपाल चौहान, पारुल शर्मा, विषय ठाकुर, विभूति डडवाल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

News Archives

Latest News