उपायुक्त डीसी राणा ने जिला वासियों से चित्र और जानकारियां भेजने का किया  आह्वान

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

16 नवंबर। उपायुक्त डीसी राणा ने केंद्रीय सचिव संस्कृति मंत्रालय के साथ  वीडियो कांफ्रेंस करने के पश्चात बताया कि आजादी के अमृतमहोत्सव के तहत  जिला के महान स्वतंत्रता सेनानियों और यादगार के रूप में उनसे जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों से संबंधित चित्रों और जानकारियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपोजिटरी में ऑनलाइन संकलन किया जा रहा है ।डीसी राणा ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि  देश की आजादी के स्वतंत्रता संघर्ष में वीर शहीदों द्वारा दिए गए अमूल्य  योगदान से संबंधित जानकारियों, चित्रों और महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी को सहायक आयुक्त और जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय में अवश्य प्रेषित करें । जानकारियां ac2dc-cha-hp@nic.in  और dlochamba@gmail.com पर भेजी  जा सकती हैं ।उपायुक्त ने सहायक आयुक्त , जिला भाषा अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार,सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवि कृष्ण मीणा उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News