जयराम सरकार की सौगात, माजरा उपतहसील के क्यारदा में धान खरीद मंडी नोटिफाई

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

08 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में पहली बार धान की खरीद शुरू की गई है, जिसके लिए सिरमौर जिला के पांवटा साहिब और कालाअंब में मंडियां खोली गई है, जिसमें एफसीआई द्वारा धान की खरीद की जा रही है।
विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडियों के निर्माण के लिए और सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। सिरमौर ज़िला के किसानों की मांग को देखते हुए एक और मंडी खोलने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा विधायक के आग्रह पर लिया गया है।
विधायक बिंदल ने कहा कि यह मंडी माजरा उपतहसील के गांव क्यारदा में नोटिफाई कर दी गई है। अति शीघ्र धान की खरीद यहां शुरू की जाएगी। इसके लिए सारी व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं और एफसीआई के खरीद अधिकारी का इंतजार रहेगा, जो कांगड़ा से आने वाले हैं।
विधायक ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंडी के खुलने से सिरमौर के किसानों को राहत मिलेगी।

News Archives

Latest News