जिला में अब तक कुल 520799 लोगों को लगाए जा चुके कोविड रोधी टीके

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

8 नवम्बर:- उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 322370 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 307878 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 14437 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 55 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है और 14249 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 520799 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 57314 लोगों को पहली डोज तथा 50324 लोगों को दूसरी डोज लगाए जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त जिला में अब तक 45 से 59 वर्ष तक के 78289 लोगों को पहली डोज व 81634 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 151520 लोगों को पहली डोज व 101696 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

News Archives

Latest News