शिमला के डाउन डेल से लापता 5 साल के बच्चे के शव के अवशेष मिले

Crime Shimla

DNN शिमला

शिमला के डाउन डेल से दो दिन से लापता पांच साल के बच्चे के अवशेष मिल गए है। बच्चे के अवशेष घर से एक किलोमीटर दूरी पर मिले है। बतया जा रहा है कि बच्चे को जानवर ने खाया है और अभी तक ये पहचान नही हो पाई है की ये अवशेष बच्चे के या नही। बच्चे का सर आठ सौ मीटर की दूसरी पर मिला है जबकि अन्य कुछ अवशेष अलग जगह मिले है।

अब अवशेष का पोस्टमार्टम करने के बाद ही इसका खुलासा होगा। सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप चौधरी ने कहा आज सर्च ऑपरेशन के दौरान घर से आठ सो मीटर की दूरी पर शव के कुछ अवशेष मिले है और इसकी जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि ये इसी बच्चे के है या नहीं। अवशेष का कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

News Archives

Latest News