HRTC कर्मियों ने मनाया विश्वकर्मा दिवस, वर्कशॉप में की औजारों की पूजा अर्चना

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

05 नवंबर। दीपावली के एक दिन बाद देश भर विश्वकर्मा दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि इस दिन को कामगारों द्वारा संसार के रचयिता भगवान विश्वकर्मा के साथ औजारों की पूजा अर्चना की जाती है। इसी के तहत आज जिला सिरमौर में भी यह दिवस मनाया गया।
दरअसल हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी जिला मुख्यालय नाहन में विश्वकर्मा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम के सभी कर्मचारियों ने जहां एचआरटीसी की कर्मशाला में इस दौरान संसार के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की, तो वहीं इस बीच औजारों व मशीनों की भी पूजा कर अपने कार्य की शुरुआत की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव बिष्ट ने सभी कर्मचारियों को विश्व कर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आज सभी कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों व औजारों की पूजा अर्चना कर आज कार्य की शुरूआत की।

News Archives

Latest News