राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सम्मानित होंगे कोरोना योद्धा

Himachal News Others Una
DNN ऊना
30 अक्तूबर। स्वर्णिम हिमाचल व आजादी का अमृत महोत्स में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत आयुष विभाग ने छठे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन 2 नवंबर को बचत भवन ऊना में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती करेंगे। यह जानकारी देते जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की मुख्य थीम आयुर्वेद फाॅर पोषण होगा। इस मौके पर कोरोना काल में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
राजेश शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ऊना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क टैस्ट व दवाईयों का वितरित भी किया जाएगा। इसके अलावा जिला ऊना के समस्त आयुर्वेद के स्वास्थ्य केंद्रों में योग चिकित्सा शिवरों का आयोजन भी किया जाएगा।

News Archives

Latest News