11 केवी योल फीडर के अन्तर्गत पहली नवम्बर को बिजली बंद

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला,

30 अक्तूबर:हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी योल फीडर में 01 नवम्बर, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत तारों को शिफट करने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान, टिक्कालहसेर, बन्नी, बनोरडू और अन्य आस-पास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

Latest News