DNN नाहन।
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में गुरूवार को एक आल्टो कारण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा ग्राम पंचायत हलाहां के भीब क्षेत्र में सामने आया। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार कार में 26 वर्षीय दिनेश निवासी नाया, 54 वर्षीय बाबूराम निवासी नाया, 23, ब्रहमदत्त निवासी नाया, 2 वर्षीय पवन निवासी नाया सवार थे। हादसे में चारों घायल हो गए। हादसे में बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी शिलाई अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि अन्य 3 घायलों की हालत ठीक बताई जा रही है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्तराम ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच चल रही है।















