DNN मंडी।
जिला मंडी में गुरूवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पेश आया। यहां 4 मील के समीप आज शाम करीब 5 बजे एक टाटा-407 वाहन पर भारी भरकम पत्थर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक टाटा-407 वाहन सब्जी लेकर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। इसी बीच जब यह वाहन 4 मील के समीप पहुंचा, तभी पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर वाहन पर आ गि
रा। ऐसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक के शव की पहचान होना अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















