DNN धर्मशाला
22 अक्तूबर। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल-1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि रिड़कुमार डल लेक रोड़ पर कंकरीट कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 31 अक्तूबर, 2021 तक बंद रहेगी।
उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है ताकि कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।














