4 दिनों से आमरण अनशन पर डटे सचिन को पांवटा साहिब से पुलिस ने जबरन उठाया

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

22 अक्तूबर। पांवटा साहिब में 4 दिनों से आमरण अनशन पर डटे गौ भक्त सचिन ओबरॉय की सभी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आई है। उन्हें पुलिस ने आज सुबह जबरन उठाकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। नाहन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद बाहर आए सचिन ओबरॉय ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह वापस लौट रहे हैं और अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। बता दें कि बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के लिए पिछले लंबे समय से संघर्षरत गौ भक्त सचिन और राय 4 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसके विपरीत प्रशासन ने जबरन उन्हें रामलीला मैदान पांवटा साहिब से उठाकर नहान मेडिकल कॉलेज भेज दिया। नाहन में उपचार के दौरान उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। सचिन ने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि नाहन में उनके बीपी शुगर की जांच की गई। इसके अलावा ईसीजी किया गया। जो कि सभी टेस्ट का सिविल अस्पताल में किए जा सकते थे। यह सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई है। इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन और सरकार की मंशा साफ हो गई है। सरकार और प्रशासन गोवंश को संरक्षण प्रदान करने की बजाय षड्यंत्र की नीति अपना रहे हैं। सचिन ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें नाहन अस्पताल से छुट्टी मिल गई है वह वापस पांवटा साहिब लौट रहे हैं और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

News Archives

Latest News