विश्व खाद्य दिवस पर सिरमौरी उत्पादों से सुरक्षित भोजन का संदेश, महिलाएं उत्साहित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

16 अक्तूबर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को सिरमौरी उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ लोगों को सुरक्षित भोजन का संदेश देने का प्रयास किया गया। कृषि विभाग द्वारा स्वस्थ कल के लिए-अब सुरक्षित भोजन थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया।

दरअसल इस प्रदर्शनी में जहां विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, तो वहीं साथ-साथ प्रदर्शनी में पारंरिक सिरमौरी व्यंजन असकली, पटांडे, सिडकू आदि भी परोसे जा रहे हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं लोगों को सुरक्षित भोजन के प्रति भी जागरूक कर रही है।                                                                                                                                                                                                                                        मीडिया से बात करते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को इसी बात को लेकर जागरूक किया जा रहा है कि जो आज के खाद्य पदार्थ हैं, बेहतर कल को बनाने के काम आ रहे हैं। प्रदर्शनी में रखे गए विभिन्न खाद्य उत्पादों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसलिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि लोग जो भी चीज खाए, वह कैमिकल मुक्त हो। उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने का भी आहवान किया।
दूसरी तरफ बागपशोग से ताल्लुक रखने वाली लक्ष्मी ठाकुर ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस पर पारंपरिक सिरमौरी व्यंजन परोसने का मकसद लोगों को सुरक्षित भोजन ग्रहण करने बारे जागरूक करना है। उधर पच्छाद से आई स्वयं सहायता समूह की महिला विनीता शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद ही प्रदर्शित किए गए हैं, जोकि पूरी तरह से प्राकृतिक है।
कुल मिलाकर इस प्रदर्शनी में आई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार प्रदान करने को लेकर जहां उत्साहित नजर आ रही है, तो वहीं इस बीच लोगों को कृषि के क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *