चेतन बरागटा 6 वर्षो के लिए बीजेपी से निष्कासित, जुब्बल-कोटखाई से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

13 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा के हो रहे उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा को तुरंत प्रभाव से 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में कार्यालय सचिव प्यार सिंह द्वारा प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है।

Latest News