जुब्बल कोटखाई में प्रचार व समन्वय के लिए कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेवारी

Politics Shimla

DNN शिमला,10 अक्टूबर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा उप चुनाव के प्रचार व समन्वय के लिये पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व सौंप दिया है।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव नियंत्रण कक्ष के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने सूची जारी करते हुए बताया कि जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सेठी,नागरु राम, कांग्रेस प्रवक्ता अमन सेठी,कांग्रेस सचिव चंद्र मोहन ठाकुर,कुशल जेठी,कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी,पार्षद कुलदीप ठाकुर,पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र चौहान, कांग्रेस सचिव सत्यजीत नेगी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग कवंर नरेंद्र सिंह,सोनिया चौहान, पार्षद इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट आई.एन. महेता,नरेंद्र ठाकुर,घनश्याम हिमराल,राजेश वर्मा,बलदेब पूरी,राजकुमारी सोंनी,उज्वल महेता,मोनीता चौहान, कुमारी आरती निर्मोही व दीक्षा सिंघा को शामिल किया गया है।
हिमराल ने बताया है कि उपरोक्त सदस्यों को जुब्बल कोटखाई ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल देरटा के साथ तालमेल करते हुए अपनी दैनिक रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस चुनाव नियंत्रण कक्ष को देनी होगी।

News Archives

Latest News