सामान्य पर्यवेक्षक विपिन तलाटी ने जांची व्यवस्थाएं

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

9 अक्टूबर। सामान्य पर्यवेक्षक विपिन तलाटी ने  भरमौर में मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भरमौर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र लाहल में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम “स्वीप” के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों का भी जायजा लिया।

Latest News