DNN मंडी
02 अक्तूबर। जिला कांग्रेस फुटबॉल एसोसिएशन ने मंडी के ऐतिहासिक पड्डल ग्रांउड मे दो-दिवसीय फुटबॉल र्टुनामेंट का आयोजन किया।र्टुनामेंट मे मुख्यतिथि कुणाल पुरी ने शिरकत की।इस फुटबॉल र्टुनामेंट मे मंडी जिले की आठ टीमों ने भाग लिया।जिसमे पहला मुकाबला ट्रंफ एफसी और भूपेंद्रा सुंदरनगर के बीच खेला गया। एसोसिएशन के प्रधान लीलाभिलाष ने बताया कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन मंडी के द्वारा युवाओं के लिए फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है ताकि युवा नशो को छोड़कर खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दें ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके ।वही उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ट्रॉफी और कैश प्राइस के साथ सम्मानित किया जाएगा।















