DNN सोलन/अर्की
अर्की उपचुनाव को लेकर अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थकों ने एक बैठक दाड़लाघाट में की। इस बैठक में सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी गोविंद राम शर्मा को ही इस उपचुनाव में टिकट देगी। वही सरकार व संगठन द्वारा गोविंद राम शर्मा की कि गई अनदेखी के मामले पर भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोविंद राम शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें ही अर्की का टिकट देगी और वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
गोविंद राम शर्मा 8 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेंगे
बैठक में गोविंद राम समर्थकों ने तय किया कि गोविंद राम शर्मा 8 अक्टूबर को अपना नामांकन भरेंगे और उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी का टिकट गोविंद राम शर्मा को ही मिलेगा और चुनाव की घोषणा के साथ ही एक बार फिर यहां पर सियासत गरमा गई है। भाजपा के टिकट पर भाजपा नेता रतन पाल व गोविंद राम शर्मा अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
कांग्रेस में भी चली हैं टिकट को लेकर दौड़
वहीं कांग्रेस ने भी राजेंद्र ठाकुर व अवस्थी अवस्थी के बीच टिकट को लेकर दौड़ चली हुई है। उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस संगठन की कमान संभाले हुए कुलदीप राठौर की भविष्य की राजनीति का फैसला इन चुनाव परिणामों पर टिका है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए भी है अग्नि परीक्षा है ऐसे में दोनों ही दल टिकट आवंटन से लेकर चुनाव लड़ने की रणनीति को लेकर फूंक-फूंक पर कदम रख रहे हैं।















