युवाओं के लिये रोजगार का सुनहरा मौका 

Himachal News Nalagarh Others
DNN नलागढ़ (अदित्या चड्ढा)
01 अक्तूबर। राजकीय मॉडल आईटीआई नालागढ़ एवं आरडीएसडीई शिमला के सहयोग से बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट झाड़माजरी में  4 अक्टूबर  को अप्रेंटिसशिप मेले का किया जायेगा आयोजन
राजकीय मॉडल आईटीआई नालागढ़ एवं आरडीएसडीई शिमला के सहयोग से बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट झाडमाजरी जिला सोलन में  4 अक्टूबर 2021 को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बीबीएन क्षेत्र की सभी कंपनियां आमंत्रित की गई है इस मेले में विभिन्न इंडस्ट्रीज को और इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया जाएगा क्षेत्र के जितने भी इच्छुक अभ्यर्थी जो एक अप्रेंटिस के तौर पर किसी भी कंपनी में कार्य करना चाहते हैं उनको इस दौरान मौके पर ही रोजगार दिया जाएगा.
राजकीय मॉडल आईटीआई नालागढ़ के प्रधानाचार्य जोगिंदर शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप करते हैं उनको एन ए सी प्राप्त होता है जिसकी वैधता देशभर में रहती है और जो अभ्यर्थी आईटीआई करने में असमर्थ है वह सीधा ही अप्रेंटिसशिप कर सकते हैं.

News Archives

Latest News