वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद की चूरापोस्त की खेप, 2 गिरफ्तार

Crime Himachal News Una

DNN ऊना।

जिला ऊना पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप का पर्दाफाश किया है। पुलिस 2 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ऊना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मैहतपुर के अंतर्गत मैन बैरियर में एक वाहन की तलाशी ली गई, तो इस दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों के कब्जे से 6 किलो 488 ग्राम चूरापोस्त बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News