मुकेश ठाकुर बने होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष

Himachal News Kullu Others

DNN मनाली
25 सितंबर। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष का ताज मुकेश ठाकुर के सर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनूप ठाकुर को 54 वोटों से हराया। मुकेश ठाकुर को 348 और अनूप ठाकुर को294 वोट पड़े। रोशन ठाकुर उपाध्यक्ष बने हैं उन्होंने धर्मपाल को 113 वोट से हराया। रोशन को 377 जबकि धर्मपाल को 264 मत पड़े। अजय ठाकुर का नामांकन रदद् होने से निहाल ठाकुर पहले ही महासचिव बन गए थे। गौरव ठाकुर कोषाध्यक्ष बने हैं उन्होंने संगत राम को 33 वोटों से हराया। गौरव को 336 जबकि संगत राम को 303 मत पड़े।
मान चन्द ठाकुर कोषाध्यक्ष बने हैं उन्होंने गौतम ठाकुर को 16 वोटों से हराया। मान चन्द को 329 व गौतम ठाकुर को 313 वोट पड़े।
मनु शर्मा प्रेस सचिव बने हैं उन्होंने चमन ठाकुर को 120 वोट से हराया। मनाली के मिनी सचिवालय में चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार एनएस वर्मा की निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। एसोसिएशन के कुल 692 में से 646 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के समय मतदान की प्रक्रिया धीमी रही लेकिन दोपहर बाद होटल एसोसिएशन के सदस्य भारी संख्या में वोट डालने पहुंचे।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *