लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने निकाला खोज, 10 दिनों की कड़ी मशक्क्त

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

24सितंबर। प्रदेश की राजधानी शिमला से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने आखिरकार तलाश कर लिया है। पुलिस ने 16 साल की इस लड़की को बंगाल से बरामद किया है।
शिमला पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। आईपीसी की धारा 363 के तहत दर्ज मुकदमे की जांच करते हुए पुलिस ने 10 दिनों तक लापता लड़की को ढूंढ निकालने के लिए पूरे प्रयास किए और सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शिमला जनपद के एक थाना में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के बाद सुरक्षित वापस पहुंचा दिया गया है।

News Archives

Latest News