DNN नाहन-22 सितम्बर-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को अपने एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान जैंथलघाट-धगेड़ा के 4.50 किलोमीटर मैटलिंग और टारिंग कार्य का उदघाटन किया। उन्होंने धारटी पंचायत के रोजबेंदली में नव निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का उदघाटन भी किया।
डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नाहन विधानसभा का धारटी क्षेत्र दशकों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। इस क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं की भारी कमी रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार बनी है धारटी क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धारटी क्षेत्र में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों के क्षेत्र में रिकार्ड और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम धगेड़ा की पेयजल जरूरत को पूरी तरह से व्यवस्थित करने की कवायद कर रहे हैं और इलाके के इन पेयजल योजनाओं के सुधार पर 1.70 करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि 8 पानी के टैंक नये बनाए गए है और 20 किलोमीटर नई लाईन डाली जा रही है। जहां पुराने स्रोत्रों से पानी लिया जा रहा है वहीं गिरी पेयजल योजना का पानी भी इसमें डाला गया है। इस प्रकार इलाके में सदा रहने वाली स्वच्छ पेयजल की समस्या के सामधान का गंभीर प्रयास कर रहे हैं।















