सतुलज नदी के किनारे गहरी खाई में लढ़ुकी पिकअप, एक की मौत, 2 घायल

Crime Kinnaur

DNN किन्नौर।

जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पिकअप चालक अन्य दो युवकों के साथ डीजल के ड्रमों को लेकर पोवारी से ठंगी की तरफ जा रहे था। खारो पुल के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते गाड़ी सड़क मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे गिर गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय दीपक गांव लिंगसा नेपाल के रूप में हुई है। जबकि हादसे में दो अन्य घायल हुए है। ये दोनों भी नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे की जानकारी सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को दी गई। घायलों को रिब्बा में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ रेफर कर दिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

News Archives

Latest News