DNN मनाली
21 सितंबर। पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला व उसका बेटा तस्वीरें खींच रहे थे। इसी बीच वह नदी में जा गिरे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिए है।
मनाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को होटल एल्योर ग्रांड से इस बारे जानकारी मिली थी कि एक महिला व उसका बच्चा ब्यास नदी में डूब गए है। तुरंत पुलिस टीम मौक पर पहुंची। पुलिस ने 37 वर्षीरू महिला प्रीती निवासी दिल्ली व उसके 12 वर्षीय बेटे रेहान का शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार हादसे के समय दोनों तस्वीरें खींच रहे थे। इसी 0दौरान पैर फिसलने से दोनों ब्यास नदी में गिर गए। हालांकि उन्हें बचाने के लिए होटल के एक कर्मी ने नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों के शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे नदी से बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।