DNN कुल्लू
15 सितंबर। जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 सितंबर 2021 को प्रातः11:00 बजे जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में ट्रेनर के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे ।यह पद एमएस न्यू कुल्लू एजुकेशन सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भरे जाने हैं ।उन्होंने कहा कि पदों की कुल संख्या चार है और इसके लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एमबीए/बीबीए/आईटीआई(कटिंग एंड टेलरिंग) बीसीए/ एमसीए/ बी कॉम और एमकॉम इत्यादि निर्धारित की गई है । उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष रहेगी । इन पदों के लिए वेतनमान ₹8000 प्रति माह निर्धारित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि यह सभी पद एमएस न्यू कुल्लू एजुकेशन सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाने हैं और चयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल ढालपुर कुल्लू रहेगा। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियोक्ता द्वारा कैंपस साक्षात्कार के द्वारा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।















