DNN कुल्लू
15 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उप मंडल नo-1 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए कहा की शुक्रवार दिनांक 17 सितम्बर, 2021 को कुल्लू हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट के कार्य हेतु 11 केo वीo फीडर ढालपुर -2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों रीजनल हॉस्पिटल कुल्लू, मिनी सचिवालय, विधुत ऑफिस कुल्लू आदि क्षेत्रों में प्रातः 10:00 बजे से शाम 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने कहा की उपरोक्त विषय का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा यदि मौसम खराब हुआ तो कार्य अगले कार्य दिवस को किया जायेगा तथा उन्होंने इस विषय में समस्त जनता से सहयोग की अपील की है।















