DNN शिमला
15 सितम्बर। राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी का कपड़े बदलते वक्त वीडियो बनाना एक सफाई कर्मचारी को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आईजीएमसी में ड्यूटी पर जाने से पूर्व एक महिला स्वास्थ्य कर्मी चेजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी। इसी बीच अस्पताल के ही एक अन्य सफाई कर्मी ने उसका कपड़े बदलते वक्त वीडियो बना लिया। एक ओर जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है, तो वहीं आईजीएमसी प्रबंधन भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।
महिला कर्मी ने पुलिस को बताया कि चेंजिंग रूम के साथ वाले कमरे की दीवार के ऊपर एक मोबाइल के जरिये उसका वीडियो बनाया गया। इस पर घबराई महिला कर्मी चेंजिंग रूम से बाहर निकली, तो देखा कि अस्पताल का सफाई कर्मी मोबाइल को ऊपर कर उसका वीडियो बना रहा है। महिला कर्मी ने तुरंत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को सूचित किया और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है।















