DNN कुल्लू
15 सितम्बर। जिला कुल्लू में पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तस्करों पर बजी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग अलग जगह पर रेड, नाकाबंदी करके, आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी के दौरान कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा पतलीकुहल क्षेत्र में एक गुप्त सूचना मिलने पर एक महिला को 1 किलो 989 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार में सफलता प्राप्त की है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला चरस की खेप लेकर कहीं डिलीवरी करने जा रही है। पुलिस टीम ने रियाडा के समीप अपना जाल बिछाया और महिला को रंगे हाथ चरस के साथ पकड़ लिया। अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान पिंगला देवी गाँव रियाडामल मनाली।ज़िला कुल्लू उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि महिला किसे चरस देने जा रही थी। इस बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि उन आरोपियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।















