DNN किन्नौर
13 सितंबर। जिला किन्नौर के आसरंग के तोक्तो नामक जगह पर पहाडियो से पत्थरो के गिरने के कारण मौके पर आवाजाही कर रहे एक नेपाली मजदूर की पत्थरो की चपेट में आने से मृत्यु हुई है वही पुलिस जानकारी अनुसार दो महिलाएं इस पत्थरो की चपेट में आने से घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए रिकांगपिओ क्षेत्रीय चिकित्सालय के लिए लाया गया है।
नेपाली मजदूर मृतक की पहचान पहचान धन बहादुर पुत्र टेक बहादुर निवासी जाजर कोट नगर पालिका तहसील जगतीपुर जिला झाझर कोट नेपाल कर रूप में हुई है। जबकि मीणा पत्नी माइकल विले भोरिंग्या पीओ पुखरा तहसील जगतीपुर जिला झाझर कोट नेपाल व रिट्टू बस्तीन पत्नी स्व. जय बहादुर बसनीत जिला रुकुम नेपाल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया।















