एडीसी खाद्य सुरक्षा शिकायत निवारण अधिकारी प्राधिकृत 

Himachal News Others Una
DNN ऊना
10 सितंबर। उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 व हिमाचल प्रदेश खाद्य सुरक्षा नियम 2019 के अंतर्गत एडीसी ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा को जिला शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में स्थित सभी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों व समस्त उचित मूल्य की दुकानों पर जिला शिकयत निवारण अधिकारी का पता, दूरभाष नंबर 01975.225188 व ईमेल adc-una-hp@.nic.in आदि की जानकारी को अंकित करना सुनिश्चित करें।

News Archives

Latest News