बोनस के लालच में लुटाए डेढ़ लाख

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी

09 सितंबर।  पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत बोनस व रिटर्न के लालच में एक महिला लाखों रूपये की ठगी का शिकार हो गया। महिला की शिकायत के बाद बरोटीवाला पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला विपुल चंदेल पत्नी अक्षय कुमार निवासी गांव कवाल जिला मंडी ने बताया कि वह सूरजपुर में बतौर किराएदार रहती है। इसको व्हाटसएप पर एक लिंक आया और इसे कहा गया कि इसमें कुछ पैसे लगाने पर बोनस और रिटर्न मिलेगा। जिसके बाद इसने 1000 रूपये लगाए और इसके खाते में 1300 रूपये आए। अगले दिन इसे ज्यादा पैसा लगाने के लिए कहा गया तो इसने डेढ़ लाख रूपया लगा दिया और इसे एक भी रूपया वापिस नहीं मिला। इसे कहा गया कि अगर तुम हैंडलिंग चार्ज अदा करोगी तो ही पैसे वापिस मिलेंगे। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News