18 सितम्बर तक बंद रहेगी यह सड़क

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

8 सितम्बर । बल्ह उपमंडल के तहत स्यांह से ढाबण सड़क आवश्यक मरम्मत व रख-रखाव के कारण 18 सितम्बर, 2021 तक बंद रहेगी ।
इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में किसी भी आपात स्थिति में एम्बूलैंस, अग्निशमन वाहन तथा स्कूल खुले रहने के समय स्कूली बच्चों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा ट्रांसशिपमंेट और ट्रांसपोर्टेशन प्रबंध किया जाएगा।

News Archives

Latest News