कमरे में फंदे से लटका मिला युवक कंडाघाट में भी 1 की मौत

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला में 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला सोलन जिला केकंडाघाट में सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति को इलाज के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। जिसकी सूचना अस्पताल से कंडाघाट थाना में दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की । एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना कंडाघाट के समीप रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक प्रकाश को बीती रात्रि कंडाघाट अस्पताल में बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्य इलाज करवाने लाए। जहां पर इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई।

अस्पताल से मामले की सूचना डॉक्टरों द्बारा कंडाघाट पुलिस को सूचना दी गई। कंडाघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल सकेगा। वहीं दूसरा मामला सोलन सदर थाना के तहत सामने आया है। यहां के खनोग क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि हरिचंद रोज की तरह अपने कमरे में सो गया और सुबह वह फंदे से लटका हुआ कमरे में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News