SOLAN में ट्राले की नंबर प्लेट बदलकर धोखाधड़ी 2 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

धोखाधड़ी के मामले में सोलन पुलिस (Solan Police) ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ट्राले पर फर्जी नंबर प्लेट लागाई और सोलन से 753 पेटियां सेब की लोढ़ की, लेकिन शक होने पर इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दलजिन्दर सिंह निवासी पटियाला पंजाब, (Punjab) वर्तमान व्यापारी सेब मण्डी सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 2 सितंबर को इसने देवी लाल चौधरी, मैनेजर ट्रांसपोर्ट कंपनी पंजकूला को फोन करके बताया कि इसकी सेब की पेटियां नादेड़ महाराष्ट्र जानी है। जिस पर देवी लाल चौधरी ने इसे बताया कि चौधरी ट्रान्सपोर्ट का ट्राला सोलन में ही खड़ा है । उपरोक्त ट्राला रात के समय ही सेब मंडी सोलन में पहुंच गया था ।

शिकायतकर्ता के पुछने पर चालक ने अपना नाम सुभाष बताया तथा चौधरी ट्रान्सपोट कम्पनी में चालक व परिचालक ने अपना नाम पवन बताया । इस ट्राले में शिकायतकर्ता ने सेब की 753 पेटियां लोढ़ कर दी तथा गाड़ी के चलने से पहले चालक सुभाष से ट्राले के कागजात मांगें । चालक उपरोक्त ने ट्राले के सारे कागजात चालान में जमा होने की बात कहीं । संदेह होने पर इसने मैनेजर देवी लाल को फोन पर सारा वाक्य बताया। जिस पर देवी लाल अपने साथी के साथ सोलन सेब मंडी आया और बताया कि उपरोक्त गाडी व चालक सुभाष इसकी ट्रान्सपोर्ट कंपनी केनहींहै और न ही यह चालक इनके ट्राले को चलाता है। शक होने पर शिकायत कर्ता ने उपरोक्त ट्राले में लोढ़ सेब की 753 पेट्टियां उतार दी । चालक सुभाष व परिचालक पवन ने जान बुझकर चौधरी ट्रान्सपोर्ट के ट्राले की जाली नंबर प्लेट लगाकर इसे व चौधरी ट्रान्सपोट कम्पनी को धोखा दिया तथा सेब की 753 पेटियां लोढ़ की है । एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News