HRTC बस की चपेट में आया साधू, मौत

Baddi + Doon Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़
उपमंडल नालागढ़ के रख राम सिंह के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चपेट में आने से एक साधू की मौत हो गई। टक्कर के बाद सडक़ पर गिरे साधू को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने निगम की बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक साधू की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज ब्यान में जमील पुत्र रशीद अली निवासी वार्ड नंबर-2 नालागढ़ ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे वह चौकीवाला से नालागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी रखराम सिंह के समीप सडक़ पर एक साधू की वेशभूषा में जा रहे व्यक्ति सडक़ पार करने लगा। इतने में तेज रफ्तार से आ रही एचआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी और वह सडक़ पर जा गिरा। जिसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने उपचार से पहले ही अस्पताल में दम तोड़ दिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने निगम की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक के शव को शिनाख्त के लिए नालागढ़ अस्पताल में रखा गया है।

News Archives

Latest News